हस्ताक्षर बदलो अभियान'

यदि आप हिन्दी और हिन्दुस्तान से प्रेम करते हैं तो एक छोटा–सा परिवर्तन अपने जीवन में करें। यदि आप लोग बैंक से लेकर अन्य सरकारी कामकाज में अंग्रेज़ी में हस्ताक्षर करते हैं तो आपसे आग्रह है कि आप हिन्दी में हस्ताक्षर करना आरम्भ कीजिए। यकीन मानिए आपकी एक आदत बदलने से हमारी मातृभाषा हिन्दी, राष्ट्र भाषा के गौरव को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी, क्योंकि इसके माध्यम से हिन्दीप्रेमियों की फ़ौज तैयार होगी और स्वभाषा से प्रेम भी प्रदर्शित होगा, साथ ही, स्वभाषा और हिन्दी को महत्त्व मिलेगा। ‘एक कदम इंडिया से भारत की ओर’ के अंतर्गत हस्ताक्षर बदलो अभियान में आपकी सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

हस्ताक्षर हमारे जीवन की सबसे छोटी इकाई है, और यदि व्यक्ति अपनी स्वभाषा से प्रेम प्रदर्शित करना चाहता है, अथवा अपनी भाषा को अंगीकार करना चाहता है तो इस छोटे से परिवर्तन से आरम्भ हो सकता है। अपने हस्ताक्षर को स्वभाषा में करने से भाषा की मज़बूती की दिशा में  पहला पायदान व्यक्ति के द्वारा चढ़ा जाएगा। वर्तमान में लगभग 35 लाख से अधिक लोगों द्वारा मय प्रतिज्ञा पत्र के द्वारा हिन्दी में हस्ताक्षर करने की प्रतिज्ञा ली गई है।

 

hastakashar badlo abhiyan by matrubhasha unnayan sansthan
हस्ताक्षर बदलो अभियान — ई-साहित्यग्राम
ई-साहित्यग्राम · मातृभाषा उन्नयन संस्थान

हस्ताक्षर बदलो
अभियान

एक कदम इंडिया से भारत की ओर

अपने हस्ताक्षर हिन्दी में करें — अपनी भाषाई पहचान, अपना गौरव

३५ लाख+
प्रतिज्ञा पत्र हस्ताक्षरकर्ता
सम्पूर्ण
भारत में विस्तार
हिन्दी
राष्ट्रभाषा गौरव हेतु

अभियान के बारे में

हस्ताक्षर बदलो अभियान — यदि आप हिन्दी और हिन्दुस्तान से प्रेम करते हैं तो एक छोटा–सा परिवर्तन अपने जीवन में करें। यदि आप बैंक से लेकर अन्य सरकारी कामकाज में अंग्रेज़ी में हस्ताक्षर करते हैं तो आपसे आग्रह है कि आप हिन्दी में हस्ताक्षर करना आरम्भ कीजिए।

यकीन मानिए — आपकी एक आदत बदलने से हमारी मातृभाषा हिन्दी, राष्ट्रभाषा के गौरव को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगी, क्योंकि इसके माध्यम से हिन्दीप्रेमियों की फ़ौज तैयार होगी और स्वभाषा से प्रेम भी प्रदर्शित होगा, साथ ही स्वभाषा और हिन्दी को महत्त्व मिलेगा।

'एक कदम इंडिया से भारत की ओर' के अंतर्गत हस्ताक्षर बदलो अभियान में आपकी सहभागिता सुनिश्चित करें।

३५ लाख+
लोगों द्वारा मय प्रतिज्ञा पत्र के हिन्दी में हस्ताक्षर करने की प्रतिज्ञा ली जा चुकी है।
हस्ताक्षर बदलो अभियान — मातृभाषा उन्नयन संस्थान
हस्ताक्षर बदलो अभियान — ई-साहित्यग्राम / मातृभाषा उन्नयन संस्थान

क्यों करें हस्ताक्षर बदलो?

पहचान का प्रश्न

हस्ताक्षर जीवन की सबसे छोटी इकाई है

हस्ताक्षर हमारे जीवन की सबसे छोटी इकाई है। यदि व्यक्ति अपनी स्वभाषा से प्रेम प्रदर्शित करना चाहता है तो इस छोटे से परिवर्तन से आरम्भ हो सकता है।

भाषा की मज़बूती

स्वभाषा में हस्ताक्षर = पहला पायदान

अपने हस्ताक्षर को स्वभाषा में करने से भाषा की मज़बूती की दिशा में पहला पायदान व्यक्ति के द्वारा चढ़ा जाता है।

राष्ट्रभाषा गौरव

हिन्दीप्रेमियों की फ़ौज तैयार होगी

इस अभियान के माध्यम से हिन्दीप्रेमियों की फ़ौज तैयार होगी, स्वभाषा से प्रेम प्रदर्शित होगा और हिन्दी को महत्त्व मिलेगा।

हस्ताक्षर कैसे बदलें?

हिन्दी में अपना नाम लिखना प्रारम्भ करें

अपना पूरा नाम देवनागरी लिपि में कागज़ पर बार-बार लिखें — जब तक हाथ में सहजता न आए।

अपनी शैली चुनें

पूरा नाम, संक्षिप्त नाम अथवा कोई विशेष शैली — जो आपको सुंदर और सहज लगे, वही चुनें।

नियमित अभ्यास करें

प्रतिदिन थोड़े समय के अभ्यास से हस्ताक्षर स्वाभाविक रूप से सुंदर और प्रवाहमय हो जाएगा।

बैंक व सरकारी दस्तावेज़ों में उपयोग करें

चेक, सरकारी पत्र, आवेदन पत्र — सभी स्थानों पर हिन्दी हस्ताक्षर का उपयोग प्रारम्भ करें।

प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करें

ई-साहित्यग्राम के 'हस्ताक्षर बदलो अभियान' के प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर कर आधिकारिक रूप से जुड़ें।

सोशल मीडिया पर साझा करें व दूसरों को प्रेरित करें

#हस्ताक्षरबदलो के साथ अपना नया हस्ताक्षर साझा करें और परिवार, मित्रों को भी प्रेरित करें।

पहले और बाद में

❌ पहले — अंग्रेज़ी हस्ताक्षर

Ramesh K.

भाषाई पहचान कहाँ गई? अंग्रेज़ी हस्ताक्षर हमें हमारी जड़ों से दूर करता है। यह एक अनजानी भाषाई हीनभावना को स्वीकार करना है।

✅ बाद में — हिन्दी हस्ताक्षर

रमेश कुमार

गर्व की पहचान! हिन्दी हस्ताक्षर आपकी संस्कृति, भाषा और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति है।

"अपने हस्ताक्षर को स्वभाषा में करने से भाषा की मज़बूती की दिशा में पहला पायदान व्यक्ति के द्वारा चढ़ा जाएगा।"
— ई-साहित्यग्राम, हस्ताक्षर बदलो अभियान

अभियान से जुड़ें

संकल्प लें

आज से हिन्दी में हस्ताक्षर करने का संकल्प

३५ लाख से अधिक लोग पहले ही यह संकल्प ले चुके हैं। आप भी प्रतिज्ञा पत्र पर हिन्दी हस्ताक्षर करके इस महायज्ञ का हिस्सा बनें।


प्रतिज्ञा लें ✍

साझा करें

इस अभियान को आगे बढ़ाएँ

अपने परिवार, मित्रों और सहयोगियों को भी इस अभियान से जोड़ें। सोशल मीडिया पर अपना हिन्दी हस्ताक्षर साझा करें।

#हस्ताक्षरबदलो

साहित्य ग्राम परिवार से जुड़ें

साहित्य के साथ हिन्दी के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध संस्था के सदस्य बनें

संपर्क करें मुख्य पृष्ठ
204, अनु अपार्टमेंट, 21-22 शंकर नगर, इंदौर (म.प्र.)
9893877455 | 8839243077
sahityagrampatrika@gmail.com