Blog
हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्षों पर एकाग्र व्याख्यान रविवार को

इंदौर। हिन्दी पत्रकारिता की द्विशताब्दी पूर्ण होने पर हिंदी सेवी मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्य ग्राम के द्वारा व्याख्यान का आयोजन 31 मई रविवार को शाम 5 बजे से राजेन्द्र माथुर सभागार में रखा गया है। व्याख्यान का विषय ‘हिन्दी पत्रकारिता की द्विशताब्दी और एआई युग से कदमताल’ रहेगा’
इस आयोजन में नोएडा से अमर उजाला के नेशनल हेड जयदीप कर्णिक, दी लपेटा के भुवनेश सेंगर, समागम के मनोज कुमार एवं अरविंद तिवारी बतौर अतिथि शामिल रहेंगे।आयोजन में इंजीनियर टी वाला, ख़बर हलचल सहयोगी रहेंगे। कार्यक्रम सभी के लिए खुला है।