Blog
साहित्य सारथी सम्मान
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के मुखपत्र मासिक साहित्य ग्राम द्वारा अख़बार से जुड़े चयनित रचनाकारों को साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
इस सम्मान से सम्मानित लेखकों में रायपुर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार गिरीश पंकज, भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, मुम्बई से भोजपुरी फ़िल्मों में पटकथा लेखक मनोज भावुक, दिल्ली के साहित्यकार अनिल मीत, व्यंग्यकार रणविजय राव, डॉ. लालित्य ललित, उपन्यासकार संदीप तोमर व कवि ताराचंद शर्मा ‘नादान’ शामिल हैं।
